लोकतंत्र खत्म करने में लगी है भाजपा: अजय रघुवंशी। विधायक की खरीदी विक्री कर बनाई गई सरकार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकतंत्र खत्म करने में लगी है भाजपा: अजय रघुवंशी। विधायक की खरीदी विक्री कर बनाई गई सरकार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासीन ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री अजय सिंह रघुवंशी ने कहा है कि अंग्रेजों से लड़कर बड़ी मुश्किलों से आज़ादी प्राप्त की और इस देश में प्रजातंत्र की स्थापना की, इस देश को संविधान के माध्यम से ये अधिकार मिला कि वो अपना प्रतिनिधि चुने औेर फिर वह प्रतिनिधि इस देश, प्रदेश में अपनी सरकार बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करे लेकिन जब से इस देश में भाजपा नामक पार्टी का उदय हुआ है उसने लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम करने के अलावा कोई कार्य किया ही नही। सत्ता के बल पर हो या धनबल से जबर्दस्ती, चुने हुए जन प्रतिनिधियों को खरीद कर अपनी सरकारें इस देश की जनता पर थोपने का कार्य भाजपा यहां कर रही है। उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अजयसिंह रघुवंशी ने देश की मोदी सरकार और शिवराज सिंह पर म.प्र. के कमलनाथ सरकार को गिराने का आरोप लगाया है।
आज जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बुरहानपुर के अध्यक्ष किशोर महाजन ने कहा कि पूरे देश मे हिटलर वादी नीति चल रही है। ऐसे में देश की जनता की नजर केवल आप की ओर जाती है कि आप का पद देश में सर्वोच्च है और आप हिटलर शाही के खिलाफ कोई कदम जरूर उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसी ही खरीद फरोख्त चलती रही तो इस देश से लोकतंत्र का महत्व खत्म हो जाएगा।
उक्त ज्ञापन स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष अमर यादव, इस्माइल अंसारी, रफीक गुलमोहम्मद, दगड़ू भाई चौकसे, राजेश पंवार, श्याम बन्नातवाला एवं प्रवक्ता अजय उदासीन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article