शिवपुरी सर्किल जेल में बनाई गई आइसोलेशन बैरक | New India Times

पवन परूथी, ब्यूरो चीफ, शिवपुरी (मप्र), NIT:

शिवपुरी सर्किल जेल में बनाई गई आइसोलेशन बैरक | New India Times

कोरोना महामारी कोविड 19 से लड़ाई में एक ओर जहाँ स्वास्थ विभाग और पुलिस विभाग जी जान से लगा हुआ है वहीं जेल प्रशासन भी इस महामारी से लड़ने में पीछे नहीं है। जेल अधीक्षक अतुल सिन्हा द्वारा जेल में अब एक आईसोलेशन बैरक बनाई गई है जिसमें आने वाले नए कैदियों को एहतियातन पुराने कैदियों से अलग रखा जाता है। जेलर श्री सिन्हा ने बताया कि इस बैरक में कैदियों की स्वछता का पूरा ख्याल रखा जाता है तथा उन्हें कोरोना जैसी माहमारी से बचाव के उपाय के बारे में भी बताया जाता है। इस बैरक का निर्माण कैदियों के बीच परस्पर फिजिकल डिस्टेन्स बनी रहे इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है। इस आइसोलेशन बैरक में एक बार में एक दर्जन कैदियों के लिए व्यवस्था की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article