पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई कर हजारों लीटर लहन के साथ की गई अवैध शराब बरामद, सभी आरोपी फरार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई कर हजारों लीटर लहन के साथ की गई अवैध शराब बरामद, सभी आरोपी फरार | New India Times

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ प्रदीप वर्मा व प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने क्षेत्र के गांव लालबोझी, मदनापुर, नौगवां, हुलासी पुरवा सहित पड़ोस के जंगलों में चलाया अभियान। अभियान के दौरान सयुंक्त टीम ने लगभग 5000 लीटर लहन साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट करने के साथ साथ 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। अवैध शराब कारोबारी जंगल का फायदा उठाकर हुए फरार हो गये। टीम ने दो कारोबारियों दिनेश व राजू निवासी हुलासी पुरवा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम में एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह, एसआई दीपक राठौर,हेड कांस्टेबल जेपी यादव, कांस्टेबल मृत्युंजय पांडे, रवि पाठक सूर्य प्रभाकर व आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार, आबकारी कांस्टेबल जाफिर व शहनाज अली शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article