वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं पेट्रोल पम्प कर्मचारी, पेट्रोल डालने के दौरान की जा रही है चोरी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं पेट्रोल पम्प कर्मचारी, पेट्रोल डालने के दौरान की जा रही है चोरी | New India Times

धौलपुर शहर में इन दिनों पेट्रोल पम्पों पर लूट का खेल खूब चल रहा है। लोग जब भी पेट्रोल पम्पों पर अपने वाहन लेकर पेट्रोल डलवाते हैं तो उन्हें अहसास ही नहीं होता कि टंकी में पेट्रोल गया है या नहीं। पम्पों पर काम करने वाले लोग मालिकों के इशारों पर लोगों के साथ ऐसे खेल खेलकर आंखों में धूल झोंक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार शाम को पकड़ में आया है। बाइक सवार द्वारा पेट्रोल डलवाने के बाद भी टंकी में नाममात्र का पेट्रोल पहुंचा तो बइक सवार को अहसास तब हुआ जब वह पेट्रोल डलवाकर पम्प से जैसे ही घर के लिए निकला तो कुछ ही दूरी पर बाइक अचानक से बंद हो गई। मामले को लेकर जब बाइक सवार युवक पम्प पर पहुंचा तो हंगामा करने लगा, जिसे सुनकर पम्प मालिक सहित अन्य लोग एकत्रित हो गये। पम्प मालिक द्वारा समझाइश के बाद मामला तो सुलझ गया लेकिन इस तरह खुलेआम लोगों के साथ खिलवाड करना बहुत ही शर्मनाक है।
मामला शहर में औडेला रोड स्थित राधेश्याम पेट्रोल पम्प का है जहां पिपहेरा निवासी एक बाइक सवार युवक बबलू पम्प पर पहुंचा और 100 रपये की पेट्रोल डलवाई और पेट्रोल डलवाकर जैसे ही बाइक लेकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो बाइक अचानक से बंद हो गई। जब युवक को शक हुआ कि पेट्रोल पम्प कर्मचारी द्वारा जालसाजी कर पेट्रोल डाली ही नहीं गई है तो बाइक लेकर पेटोल पम्प पहुंचा और उसने बाइक टंकी की सारी पेटोल नापी तो 200-300 ग्राम पेटोल निकली। मामले को लेकर युवक ने शोर मचाया तो आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पेट्रोल पम्प के मालिक के आने के बाद मामला शांत हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article