झांसी के शिया मस्जिद मेवतीपुर में आयोजित हुई अज़ीमुश्शान मजलिस | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी के शिया मस्जिद मेवतीपुर में आयोजित हुई अज़ीमुश्शान मजलिस | New India Times

मरहूम सादिक़ अली सहाब के अज़ाखना शिया मस्जिद मेवतीपुर में अज़ीमुश्शान मजलिस आयोजित की गई जिसमें मर्सिया खुआनी मुज़फ्फरनगर से आए ख़ुसुसी औऱ बेहरूनी मर्सिया खावही कानपुर से सादिक़ नक़वी उर्फ शानू साहब के ज़ेरे सर्पस्त कानपुर के मातम और नौहा खुआनी की जिसमें मातमी दस्ते ने मौला को दिल खोलकर पुरसा दिया वहीं झाँसी की अंजुमन सदाए हुसैनी, अंजुमने अब्बासिया, अंजुमने अकबरिया के मातमदारों ने इमाम को पुरसा दिया।

झांसी के शिया मस्जिद मेवतीपुर में आयोजित हुई अज़ीमुश्शान मजलिस | New India Times

वहीं हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ़ ज़ाकिरे एहलेबैत आली जनाब मनाज़िर अख़्तर साहब ने मजलिस को ख़िताब फ़रमाया। वहीं नौहा खुआनी में हिन्दुस्तान के मशहूर व मारूफ नौहा खा आली जनाब अमिर हसन आमिर ने नौहा खुआनी करते हुऐ लब्बैक या हुसैन के नारे लगवाते हुए अपनी नौहा खुआनी बरकरार रखी जिससे मातमदारों में एक जोश सा पैदा हो गया और पूरा समा लबैक या हुसैन के नारों से गूंज उठा। मजलिस में अलामे मुबारक़ की ज़ियारत एवं ताबूत की ज़ियारत कराई गई बाद मजलिस नज़रे इमाम का एहतमाम रहा जिसमें सभी मातमी दस्तों एवं बेहरूनी अज़दारों ने नज़रे इमाम में शिरक़त की। वहीं मजलिस में उरई, दतिया, ललितपुर, मथुरा, दिल्ली से आए जावेद आब्दी, रईस आब्दी, कानपुर से आए लोगों ने बढ़ कर हिस्सा लिया।

झांसी के शिया मस्जिद मेवतीपुर में आयोजित हुई अज़ीमुश्शान मजलिस | New India Times

मजलिस में आफिस हैदर, सुखनवर अली, नादिर अली, इरशाद आब्दी, अज़ीम आब्दी, दानिश अली, फैज़ान आब्दी, राहत आब्दी, भय्यू हैदर आब्दी, मासूम रज़ा, फ़ज़ले अली, समर आब्दी, जुगनू आब्दी, बादशाह आब्दी, क़मर आब्दी, फुरकान हैदर, सुल्तान आब्दी, नईम साहब, चंदा साहब, शाकिर साहब, जिप्पी साहब, डॉक्टर रज़ी साहब, इमरान हैदर आदि ने शिरक़त की। इस पूरे मजलिस का एहतमाम सरफ़ाज़ एवं चंदू भाई नज़र हैदर के ज़ेरेसरपरस्ती में संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article