दिनदहाड़े लूट का खुलासा: सरदारपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.61 लाख का मश्रुका बरामद | New India TimesOplus_131072

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

दिनदहाड़े लूट का खुलासा: सरदारपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.61 लाख का मश्रुका बरामद | New India Times

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 लाख 61 हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया है। वहीं, वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को ग्राम चामझर निवासी पप्पू अनारे अपनी पत्नी के साथ रिंगनोद आया था, जहां उसने चांदी गिरवी रखकर 2.70 लाख रुपये प्राप्त किए। वापस लौटते समय टांडा रोड स्थित वन चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गिरा दिया और नकदी से भरी थैली लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद सरदारपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर टीम की मदद और लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद 9 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
गोकुल (18) निवासी नयापुरा भीलखेड़ी
मुकाम (22) निवासी कालीदेवी
पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
क्या-क्या हुआ बरामद?
एक मोटरसाइकिल (लगभग ₹60,000)
नकद ₹1,01,000
कुल बरामदगी: ₹1,61,000
अब भी फरार हैं ये आरोपी
लोकेश, सन्नी, राजेश और नन्नु नामक चार आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article