खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 7 देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 7 देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद | New India Times

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को एक अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।

दिनांक 08/05/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ग्राम बोरखेड़ा फाटा यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची, जहां बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज, उम्र 32 वर्ष, निवासी विश्वकर्मा मंदिर, कृष्णपुरी मोहल्ला, नाभा थाना कोतवाली, जिला पटियाला (पंजाब) बताया।

आरोपी के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 02 खाली मैगजीन तथा 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज, उम्र 32 वर्ष, निवासी विश्वकर्मा मंदिर, कृष्णपुरी मोहल्ला, नाभा थाना कोतवाली, जिला पटियाला (पंजाब)।


जप्त सामग्री:

07 अवैध देशी पिस्टल कीमत लगभग ₹1,22,000

02 खाली मैगजीन कीमत लगभग ₹6,000

01 मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹10,000

सराहनीय भूमिका:

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उपनिरीक्षक रामेश्वर बकोरिया, सहायक उपनिरीक्षक तारक अली, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी, मनीष भटुरे, अजय अजनारे, आरक्षक सुनील धुर्वे, मंगल पालवी, विक्रम पालवी, गोविंदा मुजाल्दे, विजेन्द्र देवल्या एवं सबल देवड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article