धौलपुर में नि:शुल्क जन स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच व परामर्श सेवाएं | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में नि:शुल्क जन स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच व परामर्श सेवाएं | New India Times

धौलपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित पेच वाले हनुमान जी मंदिर के सामने जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में भरतपुर से आए विशेषज्ञ वेलनेस कोच नारायण सिंह एवं निशा शहनाज खान ने मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। इस दौरान आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई।

धौलपुर में नि:शुल्क जन स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच व परामर्श सेवाएं | New India Times

कैंप में वजन बढ़ने व घटने की समस्या, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों का दर्द, खर्राटे, डायबिटीज, थायराइड सहित कई बीमारियों की नि:शुल्क जांच की गई। विशेषज्ञों ने लोगों को संतुलित आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान कर समय रहते उपचार के लिए प्रेरित करना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article