एनटीपीसी कहलगांव में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी कहलगांव में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

एनटीपीसी कहलगांव में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस के अवसर पर सतर्कता विभाग एवं मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक अधिकारों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी श्रमिकों से ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करने तथा सुरक्षा एवं सतर्कता को कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

एनटीपीसी कहलगांव में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा उपस्थित श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण का उद्देश्य कार्यस्थल पर नैतिकता, पारदर्शिता, ईमानदारी और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिससे सुरक्षित एवं जवाबदेह कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

एनटीपीसी कहलगांव में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

इस मौके पर कार्यक्षेत्र में सुरक्षा उपायों, श्रम कानूनों तथा श्रमिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें श्रमिकों की सुरक्षा, अधिकारों एवं संगठनात्मक जवाबदेही को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
समारोह में एनटीपीसी कहलगांव के सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतर्कता विभाग के अपर महाप्रबंधक शौविक बरुवा ने किया।
इस संबंध में जानकारी पीआरओ सह प्रबंधक (निगम संचार) चेव्वाकुला श्रीकांत द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article