मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहाँपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा “घर बैठे न्याय” अभियान लगातार सफलता की नई मिसाल पेश कर रहा है। अभियान के तहत एक ही दिन में 34 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को बड़ी राहत दी गई है।
इस पहल का उद्देश्य आम जनता को थानों के चक्कर से मुक्ति दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। पुलिस टीम स्वयं लोगों के घर पहुंचकर शिकायतों की सुनवाई कर रही है और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
अभियान को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे यह व्यवस्था तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए प्रशासन का आभार जताया है।

