भुसावल में बिजली डीपी में भीषण आग, समय रहते काबू; बड़ा हादसा टला | New India TimesOplus_131072

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में बिजली डीपी में भीषण आग, समय रहते काबू; बड़ा हादसा टला | New India Times

भुसावल शहर में गुरुवार (23 अप्रैल) की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुस्लिम कब्रिस्तान के कॉर्नर पर स्थित बिजली वितरण डीपी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी रूप से अंधेरा छा गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन डीपी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में बिजली ट्रांसफॉर्मर और डीपी में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में नागरिकों ने बिजली विभाग से नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article