मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ADM वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के निर्देश पर जिले के 9 जन सेवा केंद्रों की आईडी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दी गई है।
शासन द्वारा 30 अप्रैल 2026 तक जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पंचायत सहायक, लेखपाल, कोटेदार, ग्राम प्रधान, CSC-VLE और कृषि विभाग की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
निरीक्षण के दौरान ADM और उनकी टीम ने पाया कि कई CSC सेंटर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे थे। जबकि जिला अधिकारी (DM) और ADM द्वारा पहले ही कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी जा चुकी थी।
सस्पेंड किए गए CSC सेंटर:
अखिलेश कुमार जन सेवा केंद्र, पीरगंज, अल्लाहगंज
तस्लीम जन सेवा केंद्र, अल्लाहगंज
राहुल जन सेवा केंद्र, ठीकरी
राहुल जन सेवा केंद्र, कुटरा
रमेश चन्द्र जन सेवा केंद्र, सीसोरी
आशु आधार संशोधन जन सेवा केंद्र, जेवा रोड लखपेड़ा, पुवायां
बालाजी जन सेवा केंद्र, निगोही रोड, पुवायां
प्रमोद जन सेवा केंद्र, काशीराम नगर, पुवायां
राजीव कुमार जन सेवा केंद्र, ग्राम मिलकीय, निगोही, तिलहर।
ADM अरविंद कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी CSC संचालकों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

