मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसद के सुपुत्र तथा प्रख्यात पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ढोले को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘छत्रपति शिवाजी महाराज ज्ञानदीप गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ज्ञानदीप सामाजिक विकास संस्था द्वारा नाशिक के रोटरी हॉल, गंजमाल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल आठवले ने की, जबकि सचिव मिलिंद कळवणकर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विलास पांगारकर, राजू देसले, चंद्रमणी पटाईत, अविनाश शिंदे, जिजा दवंडे, सचिन देवरे, सुनंदा पाटील, नीलिमा साठे, रवींद्र गायकवाड और मदन बढे सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राजेश ढोले लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

