विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बागपत नीरज शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन व क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिटोरा के प्रबंधक रामकुमार शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, एम.एम. कॉलेज खेकड़ा की प्रबंध समिति के कमल त्रिपाठी, उपप्रबंधक संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा तथा सीडीएस पब्लिक स्कूल मसूरी के प्रबंधक संतराम धामा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान विद्यालय परिवार के रामकिशोर शर्मा, ओमबीरी, संगीता शर्मा, शिवानी कश्यप, मानसी ठाकुर, शालू धामा, इंदु शर्मा, रवि मलिक, दीपा जैन, दीपाली, राखी शर्मा, मंजू सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

