गुड़ी पड़वा पर महिला पतंजलि योग समिति का भव्य आयोजन, कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना व योग संदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

गुड़ी पड़वा पर महिला पतंजलि योग समिति का भव्य आयोजन, कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना व योग संदेश | New India Times

झाबुआ में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ कालिका माता मंदिर परिसर में प्रातः सूर्योदय के समय मनाया गया।
इस अवसर पर सभी महिलाओं ने सबसे पहले जल से भरे कलश के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात आदित्य हृदय स्तोत्र का सामूहिक पाठ कर सूर्य भगवान से प्रार्थना की गई। समिति की ओर से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, निरोग जीवन तथा हर विपत्ति से मुक्ति की कामना की गई।
योग प्रभारी रुक्मणी वर्मा ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का प्रारंभ होता है, जिसे वैज्ञानिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक से लेकर सम्राट विक्रमादित्य की विजय तक, यह दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम में समिति के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र गहलोत, महामंत्री श्रीमती सूरज डामोर, संगठन मंत्री मधु जोशी, कोषाध्यक्ष ज्योति जोशी, सह-कोषाध्यक्ष लीना पटेल, रजनी पाटीदार, ज्योति सोनी, किरण सोनी, माधुरी नीमा (पार्षद), मीडिया प्रभारी विनीता ट्रेलर, ज्योति वर्मा, किरण पाटीदार, लता चौहान, शीतल तंबोली, लता गुप्ता, पूनम सिन्हा, शशि, अक्षय त्रिवेदी, सीमा गहलोत, राधिका, प्रियंका, कौस्तुभ, अनन्या त्रिवेदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में समिति ने नगरवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग करें और स्वस्थ जीवन अपनाएं। योग कक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे कालिका माता मंदिर धर्मशाला में आयोजित की जाती हैं।
“जान है तो जहान है- योग करें, निरोग रहें।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article