मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे | New India Times

थाना चौक कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की निवासी हिमांशु तिवारी ने 24 फरवरी को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सुखमन, प्रीत, एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में बुधवार, 18 मार्च को प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा और कांस्टेबल दीपक कुमार की टीम ने कान्हा गौशाला रोड से मुकदमे में वांछित नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नाबालिग के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article