बागपत में हिंदू युवा वाहिनी ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 धूमधाम से मनाया, हवन व विचार गोष्ठी का आयोजन | New India TimesOplus_131072

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत में हिंदू युवा वाहिनी ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 धूमधाम से मनाया, हवन व विचार गोष्ठी का आयोजन | New India Times

हिंदू युवा वाहिनी, जनपद बागपत द्वारा हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर विक्रम संवत 2083) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया।
हवन के पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिगंबर जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय ने की तथा संचालन रवि पालीवाल ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, बड़ौत विधानसभा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्र मंत्री सचिन जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और समाज के सभी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संगठित रहकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन के लिए पहचाना जा रहा है। जिला संयोजक राकेश चौहान ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज सेवा में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र सेवा के लिए संकल्प लिया। इस दौरान मोहित उपाध्याय, अमित सरोहा, मनमोहन जिंदल, वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article