गोल्हौरा थाने में ईद-उल-फितर व नवरात्र/रामनवमी को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

गोल्हौरा थाने में ईद-उल-फितर व नवरात्र/रामनवमी को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील | New India Times

आगामी त्योहार ईद-उल-फितर एवं नवरात्र/रामनवमी के दृष्टिगत थाना क्षेत्र गोल्हौरा में संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई।

श्री अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार तथा श्री प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी श्री पवीन प्रकाश की अध्यक्षता में एवं थानाध्यक्ष श्री रामदेव की उपस्थिति में आज दिनांक 18.03.2026 को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी त्योहार ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के आयोजकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ चर्चा की गई। सभी से त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। शांति व्यवस्था को मुख्य विषय बनाकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article