महा-राजस्व से हो रहे जनता के काम : कानून व्यवस्था के लिए भी चले कोई अभियान | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महा-राजस्व से हो रहे जनता के काम : कानून व्यवस्था के लिए भी चले कोई अभियान | New India Times

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए छत्रपति शिवाजी महाराज महा-राजस्व अभियान के नतीजों से गरीब जनता खुश नज़र आ रही है। जलगांव जिले में चरणबद्ध तरीके से गांव कस्बों में शिबीर आयोजित कर लोगों को जमीन रेकॉर्ड संबंधी सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। उत्तर महाराष्ट्र के जामनेर में राजस्व प्रमुख नाना साहब आगले के नेतृत्व में सरकार के तमाम महकमों को साथ लेकर तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

महा-राजस्व से हो रहे जनता के काम : कानून व्यवस्था के लिए भी चले कोई अभियान | New India Times

वाकड़ी मंडल मे टपक सिंचाई के 04 , बागवानी रोपाई 13 , डिजिटल राशन कार्ड 20 , विशेष सहायता 22 , बेबी केयर 07 , घरकुल के जमीन के पट्टे 69 , श्मशान घाट 02 , लक्ष्मी मुक्ति 01 , 7/12 सुधार 44 , उत्तराधिकारी पंजीकरण 67 , प्रमाणपत्र 146 , पोस्ट बैंकिंग योजना 07 , सहकारी संस्था ऋण माफी 04 इस प्रकार से लाभ दिए गए। अभियान में राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी बड़ी ईमानदारी से अपना योगदान दे रहे है।

महा-राजस्व से हो रहे जनता के काम : कानून व्यवस्था के लिए भी चले कोई अभियान | New India Times

कानून व्यवस्था के लिए चले कोई अभियान :

जलगांव में शनिपेठ पुलिस स्टेशन के अंदर दो राजनीतिक गुंडों के बीच नगर निगम के ठेकेदारी मे वर्चस्व को लेकर जमकर लात घुसे चले है। बीजेपी के कैलाश सोनवाने के घायल होने की खबर है। एस पी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि इस मामले में पुलिस अपनी ओर से फौजदारी दायर करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बतौर गृह मंत्री फेल साबित हो चुके है। मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफरती बयान देने वाले उनके मंत्रियों को खुद मुख्यमंत्री संरक्षण दे रहे हैं।

मंत्रियों की योग्यता तीन पांच सात बार के विधायक होना इतनी हि है। देवेंद्र फडणवीस सरकार का एक भी मंत्री अपने विभाग का विशेषज्ञ नहीं है। बीजेपी के पैसा बांटो चुनाव जीतो फार्मूले ने महाराष्ट्र में कानून का निज़ाम तबाह कर दिया है। समाज का बड़ा वर्ग कथा वाचकों के सानिध्य में सभी समस्याओं का हल पा चुका है। हरियाणा , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र की राजनीति पर राहुल गांधी की पैनी नज़र है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article