अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डाॅ० नवल किशोर चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को लेकर बैठक की।
बैठक में उन्होंने सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता से कहा कि आज के भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम में कुल 2613 आवेदन आए हैं। इन आवेदन की गंभीरता के अनुसार वर्ग वार बांट कर अपलोड करना है।
उन्होंने कहा कि, सामान्य मामलों का निष्पादन तुरंत हो जाना चाहिए जो जटिल मामले हैं उनका निष्पादन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से कराये। उन मामलों में आदेश सीओ, डीसीएलआर को ही पारित करना है।

उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी को जनसंवाद के दौरान मंत्री के द्वारा सुनवाई की गई मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपर निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय से विगत 3- 4 वर्ष के जमीन के निबंधन की सूची प्राप्त करें जो व्यक्ति बार बार जमीन क्रय-बिक्रय कर रहा है, वैसे भू माफिया को चिन्हित किया जाए।
उन्होंने रराज्यस्तरीय रैंक पर निचले पायदान पर रहने वाले सभी अंचलाधिकारी को चेतावनी देते हुए अपने रैंक में सुधार करने का निर्देश दिया।समीक्षा में पाया गया कि, निचले पायदान पर रहने वाले अंचल इस्माइलपुर, जगदीशपुर, गोपालपुर, सुल्तानगंज एवं नवगछिया हैं।
उन्होंने कहा कि 200 से ऊपर रैंक वाले अंचल, 50 से ऊपर रैंक प्राप्त करने तथा 200 से नीचे रहने वाले अंचल, 200 के ऊपर रैंक प्राप्त करने का प्रयास करें।
सभी अंचलाधिकारी को राजस्व से संबंधित सभी लंबित कार्य 11 जनवरी तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया।

