जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर ने दिव्यांग एवं छात्रावास के बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर ने दिव्यांग एवं छात्रावास के बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन | New India Times

जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सहेली ग्रुप की सभी सहेलियों ने मिलकर बालक छात्रावास में जाकर छात्रावास में निवासित बच्चों एवं दिव्यांग बच्चों (जो बच्चे घर नहीं जा सकते, जिनके माता-पिता नहीं है। दिव्यांग बच्चे जो देख नहीं सकते सुन नहीं सकते बोल नहीं सकते) को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनको पारंपरिक रूप से टीका  लगाकर,आरती उतार कर उन्हें राखी बांधी गई और उन्हें  मिठाई खिलाई एक-एक पेन चॉकलेट गिफ्ट दिया गया।

वह बच्चे सहेली ग्रुप के सदस्यों को देखकर बहुत ही खुश हुए और बड़े प्यार से मिठाइयां खाई। राखी बंधवाए और उनके चेहरे की खुशियां देखते ही बन रही थी। सभी सहेलियों ने मिलकर हंसी खुशी से उन बच्चों को राखियां बांधी। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, सुरेखा पाटिल, मंदा मोरे एवं स्कूल के सभी टीचर उपस्थित थीं। छात्रावास की शिक्षिकाओं ने सहेली ग्रुप के इस कार्य की प्रशंसा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article