सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

हापा मेला में बड़े झूले व रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ बांसुरी की आवाज निगोहा में हापा मेला आज—-निगोहा क्षेत्र में नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया गांवों के चौपालों व चौराहों पर छोटी छोटी बच्चियां गुड़िया बना कर लाई जहां उपस्थित बच्चों ने छूल के डंडों से गुड़िया पीट कर पर्व को मनाया वही नागपंचमी के अवसर पर लगने वाला हापा मेला बुधवार को निगोहां कस्बे में लगेगा। ऐसी मान्यता है कि वर्षों से यह हापा मेला नागपंचमी के दूसरे दिन लगता आ रहा है। जहां इस मेले में कभी महिलाओं का दंगल काफी लोकप्रिय रहा है। जिसमें दूरदराज से आई गांवों की महिला पहलवानों की आमद रहती थी। लेकिन समय परिवर्तन के साथ सब यादों तक ही सीमित रह गया।
फिलहाल इस प्रसिद्धि मेले में दूर-दूर तक के लोग यहां पहुंचते है। ग्रामीण अंचल के बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष यहां एकत्र होते हैं। मेले में तरह-तरह की दुकानें सजती है। वही मेले में लगने वाले विभिन्न स्टालों में व्यंजनों का आनन्द लेते हैं।इस मेले में राष्ट्रीय मिठाई जलेबी भारी मात्रा में बिकती है। लोग बड़ी संख्या में खरीददारी भी करते हैं। वही इस मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे बड़े झूले भी लगे हुए है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि निगोहा कस्बे में नागपंचमी के अवसर पर हापा मेले में भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा।

