मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘‘राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान‘‘ का आयोजन ‘‘ब्लाॅक संसाधन केन्द्र, निगोही‘‘ में किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय के निर्देशन में अनिल कुमार वर्मा, पी0एल0वी0 द्वारा की गई।
अनिल कुमार वर्मा के द्वारा राष्टीय मध्यस्थता अभियान के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चेक वाउंस, उपभोक्ता विवाद आदि के मामले सुलझाये जाते हैं। उनके द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नम्बर 18001805235 के बारे में भी अवगत कराया गया।
रमेश पंकज, खण्ड शिक्षा अधिकारी, निगोही द्वारा आमजन से अपील की गई, कि वे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाए एवं अपने वादों को निस्तारण कराए। कार्यक्रम के उपरान्त उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्का द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यापकगण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

