धौलपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रों का बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रों का बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं | New India Times

मेडिकल कॉलेज में बिजली और पानी की समस्या को लेकर छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन कॉलेज प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा। छात्रों ने बताया कि परीक्षा के समय में भी बिजली की सप्लाई नियमित नहीं मिलती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। जिला कलेक्टर निधि बी टी और पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्याएं सुनीं। जिला कलेक्टर ने जनरेटर रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समस्या का समाधान के निर्देश दिए। छात्रों ने मांग की बिजली और पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। अब देखना यह होगा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान करने में कितना सफल होता है। छात्रों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article