कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पलासड़ी में मोटी आई व कुपोषित बच्ची से की भेंट और बच्ची की सेहत के बारे में ली जानकारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पलासड़ी में मोटी आई व कुपोषित बच्ची से की भेंट और बच्ची की सेहत के बारे में ली जानकारी | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र पलासड़ी में निरीक्षण कर मोटी आई श्रीमती पारकी बाई और कुपोषित बच्ची प्रियांशी से भेंट की और बच्ची की सेहत के बारे में जानकारी ली। बच्ची की अच्छी देखभाल के लिए कलेक्टर ने मोटी आई को साधुवाद दिया और कलेक्टर ने स्वयं कुपोषित बच्ची की मोटी आई बनकर उसे लड्डू खिलाए। कलेक्टर ने कुपोषित बच्ची का वजन करवाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कार्ड का परीक्षण किया गया।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पलासड़ी में मोटी आई व कुपोषित बच्ची से की भेंट और बच्ची की सेहत के बारे में ली जानकारी | New India Times

कलेक्टर ने स्वयं कुपोषित बच्ची की मोटी आई बनकर उसे लड्डू खिलाए। कलेक्टर ने जन कल्याण शिविर में ग्राम वासियों के समक्ष मोटी आई का सम्मान किया और ग्रामवासियों को कुपोषण के प्रति जागरूक रह कर बच्चो की देखभाल के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाली मोटी आई को गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित कर पारितोषिक राशि भेंट की जाएगी।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पलासड़ी में मोटी आई व कुपोषित बच्ची से की भेंट और बच्ची की सेहत के बारे में ली जानकारी | New India Times

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर एस बघेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती वर्षा चौहान, सुपरवाईजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article