मैहर कलेक्टर पहुंची रामनगर के सुलखमां, हस्तशिल्प की मार्केटिंग की व्यवस्था करने के दिये निर्देश | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर कलेक्टर पहुंची रामनगर के सुलखमां, हस्तशिल्प की मार्केटिंग की व्यवस्था करने के दिये निर्देश | New India Times

कलेक्टर मैहर रानी बाटड जिले के विकासखण्ड रामनगर के भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम पंचायत सुलखमां पहुंची। ग्राम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुलखमां में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे चरखे से सूत कताई कार्य को मौके पर देखा। उन्होंने हाथकरघा के कार्य में लगे हितग्राहियों से बातचीत भी की। कलेक्टर रानी बाटड ने स्वयं के  उपयोग के लिए खादी के वस्त्र भी खरीदे तथा राशि भुगतान कर लोकल फार वोकल को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान हस्तशिल्प और खादी की मार्केटिंग के लिए मैहर देवी जी रोड पर फारेस्ट रेस्ट हाउस के पास प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए अधिकारियों को स्थल निर्धारित करने के निर्देश भी दिये। एसडीएम रामनगर डॉ. आरती सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article