भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन गांजा तस्करों को दोपहिया वाहन समेत किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन गांजा तस्करों को दोपहिया वाहन समेत किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन ऐसे गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो बाहर से सस्ते दामों में लाकर भोपाल में बेचने का काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गांजा की खरीद एवं सप्लाई के नेटवर्क के बारे में खंगालने की कोशिश कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सी सेक्टर म.न 682 के सामने पार्किंग टीन सेड थाना शाहपुरा भोपाल में तीन लडके खड़े है। जिनमें से दो लडके एक मोटर साइकल पर हैं तथा एक लडका एक मोटर साइकल पर दो नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में गांजा रखे हुए खड़े है जो किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिये खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। उक्त सूचना विश्वनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर  मुखबिर द्वारा बताये हुलिए के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ कर जब उन से प्लास्टिक के ड्रम के बारे में पूछ ताछ की तो तीनों ने स्वयं का होना बताया।

मोटर साइकल पर टंगे दो प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रम की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान दोनों प्लास्टिक के ड्रमों के अंदर ब्राउन रंग के टेप से लिपटे 14-14 पैकेट मिले जिन्हें खोलकर चेक किया तो उसके अंदर कोई पदार्थ था जिसके बारे में पूछने पर तीनों संदेहियों द्वारा उक्त  सामान (गांजा) होना बताया उक्त मादक पदार्थ गांजा का मूल वजन 27 किलो 200 ग्राम पाया गया। उक्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 2,80,000/- रूपये है । पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व निवासी
1.तारा सिंह भाटिया पिता शम्भू भाटिया उम्र 19 साल निवासी एकता नगर थाना सूखीसेवनिया भोपाल 2.दीपक टाकिया पिता कैलाश टाकिया उम्र 24 साल निवासी एकता नगर थाना सूखीसेवनिया भोपाल
3.विधिविरूध्द बालक बताया।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस पूरे प्रकरण में  उनि लोकपाल यादव, सउनि प्यारेलाल, सउनि राजेश जामलिया ,सउनि गजराज सिंह आर राहुल ठाकुर, आर सतीश विश्वकर्मा, आर रोहित यादव ,आर आनंद, आर शिवप्रताप सिंह ,आर जितेन्द्र चंदेल, म.आर.3394 मनीष राठौर, म. आर पूजा अग्रवाल सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article