रामपुर बाघेलान की जनता को विधायक विक्की भैया ने दी एक नई सौगात | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

रामपुर बाघेलान की जनता को विधायक विक्की भैया ने दी एक नई सौगात | New India Times

सतना जिले के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया द्वारा आज रामपुर बाघेलान की जनता को एक नई सौगात दी गई। विधायक द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम LIC के अधिकृत प्रीमियम प्वाइंट कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। अभी तक क्षेत्र की जनता को LIC की किस्त जमा करने, नाम–पता परिवर्तन, लोन, सरेंडर इत्यादि सेवाओं के लिए बड़े शहरों रीवा या सतना जाना पड़ता था। किन्तु अब इस कार्यालय की शुरुआत हो जाने से LIC के ग्राहकों को सभी सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रामपुर बाघेलान में ही प्राप्त होंगी।

उद्घाटन समारोह में  LIC जबलपुर मण्डल के रिटा. वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक  रवीन्द्र शुक्ला जी विशिष्ट अतिथि रहे। LIC अमरपाटन से शा. प्र.  सुभाष गुप्ता जी, सहा. शा. प्र. कुलदीप वर्मा जी, विकास अधिकारी  रवि प्रकाश पाण्डेय जी एवम अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में LIC कार्यालय का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय विधायक रामपुर बाघेलान विक्रम सिंह जी द्वारा किया गया। रामपुर बाघेलान में विदुर सर्राफ के पीछे वाली गली में उक्त कार्यालय का संचालन LIC के ZM क्लब अभिकर्ता  महेश प्रसाद यादव जी द्वारा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article