कोतवाल के हमदर्द चला रहे कोतवाली, डीजीपी की मंशा पर फिर रहा है पानी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोतवाल के हमदर्द चला रहे कोतवाली, डीजीपी की मंशा पर फिर रहा है पानी | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला के थाना मैगलगंज में जिन सिपाहियों का तबादला कुछ दिन पूर्व किया गया था वह अभी भी कोतवाली में जमे हुए हैं इससे पुलिस की कानून व्यवस्था खराब हो रही है और कोतवाल के यह खास पुलिस सिपाही क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहे हैं और लोगों को जांच और कार्रवाई की धमकी देकर मनमाना रवैया अपना रहे हैं जिसके चलते डीजीपी की कानून व्यवस्था पर पानी फेरा जा रहा है। जिनका तबादला किया गया है उनको कुम्भ मेला ड्यूटी में नहीं भेजा गया है, कमाऊ सिपाही कोतवाल साहब के साथ रहते हैं और बाकी कुम्भ ड्यूटी में गए हैं।

बताते चलें कि मैगलगंज कोतवाली में बरसों से जमें भ्रस्टाचार की शिकायत पर कप्तान ने उनको गैर थाने पर भेजा गया था न जाने किसके रहमो करम पर अब भी रिलीव नहीं किए गए हैं वहीं कप्तान का आदेश हवा हवाई बना हुआ है और अन्य थाना पर स्थानांतरित कांस्टेबल कोतवाली में अवैध रूप से जमे हुए हैं और आने वाली हर कमाई को भली भांति परचित है इसलिए उन्हें मेला ड्यूटी में भी नहीं भेजा गया। मैगलगंज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती जा रही है क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैगलगंज में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं मैगलगंज पुलिस सिर्फ गरीब जनता से वसूली करने में लगी पड़ी है जिसके कारण लगभग एक महीने पूर्व में हुए सिपाही बादल सिंह, प्रशांत मलिक, जीशान अली के तबादले के बाद उनको अभी तक थाना मैगलगंज छोड़ने का मन नहीं हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल इन लोगों की रवानगी नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह लोग अच्छी मोटी रकम वसूल कर कोतवाल साहब को देते हैं। इस सम्बन्ध में जब पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा से संवाददाता ने बात की तो सरकारी फ़ोन उनके पीआरओ ने उठाया और बताया कि साहब मीटिंग में हैं जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article