सेक्टर उकाला व उपस्वास्थ केन्द्र सतीपुरा में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सेक्टर उकाला व उपस्वास्थ केन्द्र सतीपुरा में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

दिनांक 02/01/2025 को परियोजना तिरला के सेक्टर आमला के उपस्वास्थ केन्द्र सतीपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेम और मेम  41 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 6 बच्चे को रेफर किया गया। बाकी सभी बच्चों को दवाइयां वितरण की गई व पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी गई और 0 से 2 वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ मां का दूध पिलाने की सलाह दी गई डॉ, लक्ष्मीबाई पटेल सी एच ओ रिंकु कायथ महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती दुर्गा चंदेल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

इसी तरह परियोजना तिरला के सेक्टर ऊकाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेम और मेम 20 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक बच्चे को रेफर किया गया बाकी सभी बच्चों को दवाइयां वितरण की गई व पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी गई और 0 से 2 वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ मां का दूध पिलाने की सलाह दी गई डॉ, शुभम निरावले सी एच ओ पिंकी डावर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती अभिलाषा खराड़ी वी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article