मुमुक्षु जर्नल ऑफ हयूमैनिटीज़" के नवीन अंक का विमोचन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुमुक्षु जर्नल ऑफ हयूमैनिटीज़" के नवीन अंक का विमोचन | New India Times

स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के वाणिज्य संकाय के द्वारा “मुमुक्षु जर्नल ऑफ हयूमैनिटीज़” के नवीन अंक का विमोचन किया गया। उल्लेखनीय है कि गत सोलह वर्षों से इस जर्नल का प्रकाशन लगातार हो रहा है। वर्ष में इसके दो अंक जून व दिसंबर में प्रकाशित होते हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रकाशित इस अंक में 36 शोधपत्र सम्मिलित किए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से कानपुर, बरेली, अमरोहा व लखनऊ के अतिरिक्त पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व मध्यप्रदेश के शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों के शोधपत्र शामिल हैं। विमोचन के अवसर पर जर्नल के प्रधान संपादक एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद, संपादक एवं उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल तथा डॉ कमलेश गौतम मौजूद  रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article