मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक जिला मैहर सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक मैहर राजीव पाठक एवं एसडीओपी अमरपाटन शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन दरम्यानी रात्रि में जिला मैहर के समस्त थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी / थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी / गुण्डा बदमाशों एवम जेल से रिहा आरोपियों की चैकिंग, होटल/लॉज / ढाबा चैकिंग, चोरी एवम गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया।
1- कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 38 वारंट तामील कराये गये जिसमें से 3 स्थाई एवं 35 गिरफ्तारी वारंट शामिल है।
2_ उक्त गिरफ्तारी वारंटों में से वर्ष 2019 के चोरी एवं 2021के आर्म्स एक्ट के प्रकरण का वॉरंटी चुआनी कोल निवासी ग्राम पलौहा थाना अमदरा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
3- 22 निगरानी बदमाश / गुण्डा बदमाश की चैकिंग रात्रि में की गई।
4- इसके साथ ही जेल से रिहा 09 अपराधियों को पुलिस के द्वारा चेक किया गया।
5_ कांबिंग गश्त के दौरान मारपीट के 12, एनडीपीएस का 1, आर्म्स एक्ट का 1, चोरी के 2, आबकारी का 1 एवम अन्य मामलों के 21 वॉरंट तामील किए गए।

