नगर पंचायत पीपीगंज में जलकर एवं गृहकर का शुल्क मनमाने ढंग से वसूली करने का लगा आरोप | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज में जलकर एवं गृहकर का शुल्क मनमाने ढंग से वसूली करने का लगा आरोप | New India Times

नगर पंचायत पीपीगंज के वरिष्ठ सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने जलकर एवं गृहकर का शुल्क मनमाने ढंग से वसूलने का आरोप नगर पंचायत पीपीगंज के अधिशाषी अधिकारी अंजनेय मिश्रा एवं अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के ऊपर आरोप लगाये हैं कि जो शुल्क नगर पंचायत ने निर्धारित किया है वह बहुत ही गलत है एवं नियम के विपरीत है क्योंकि एक ही परिवार में एक भाई का गृहकर ₹600 आया है एवं उसी परिवार के दूसरे भाई का ₹2600 आया है एवं परिवार के मुखिया का गृहकर आना चाहिए लेकिन परिवार के सभी बच्चों का नाम डालकर अलग-अलग मनमाने ढंग से गृहकर आया है। यह पूरे नगर में एक चिंता का विषय है एवं शुल्क जमा करने की नियत तिथि एवं समय सीमा 15 दिनों में जमा करने को कहा गया है जबकि ऐसे बहुत से गरीब लोग हैं जो 15 दिन के अंदर जमा नहीं कर पाएंगे। जिसमें नगर पंचायत पीपीगंज के वरिष्ठ सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा को लिखित शिकायत किया कि समय सीमा कम से कम 45 दिन तक किया जाए एवं पूरे नगर का गृहकर पुनः जांच करा कर जमा कराया जाए या सही कराकर ही जमा कराया जाए। जिस पर पीपीगंज के अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा ने कहा कि शुल्क जमा करने की निर्धारित तिथि 45 दिन कर दिया जा रहा है एवं शुल्क सही करा कर ही जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृहकर की पर्ची नगर पंचायत कार्यालय पर मेरे पास लाए मेरे द्वारा जहां तक सही करने का रहेगा मैं कर दूंगा किसी बिचौलियों से ना मिले ना ही गृहकर जमा करें। वरिष्ठ सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने चेताया और कहा कि अगर यहां से सही नहीं होगा तो बाध्य होकर श्रीमान जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश जी से मिलकर शिकायत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article