पांढुर्णा में कांग्रेस ने गरीबों के लिए उठाई आवाज़, महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में कांग्रेस ने गरीबों के लिए उठाई आवाज़, महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा ने जिले में चल रहे अवैध धंधों पर रोक लगाई जाने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पांढुर्णा एवं महाराष्ट्र बॉर्डर की सीमा पर अवैध कारोबार फल फूल रहा है। इसकी चारों तरफ चर्चा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस के अनुसार जुआ एवं सट्टे के अवैध व्यापार को सत्ताधारी दल के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है और इसी प्रभाव में प्रशासन व्यवस्था बना हुआ है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इन अवैध धंधों को जल्द बंद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। गरीबों के वर्षों पुराने कब्जे हटाकर उन्हें रोजी-रोटी को मोहताज कर दिया गया है इसको लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है। कांग्रेस ने आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अवैध धंधे शीघ्र बंद ना हुए तो पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश झलके विधायक निलेश हुईके ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  विश्वास काबे कांग्रेस नेता मोहम्मद सिराज नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा धुमाल कांग्रेस पर्यवेक्षक गंगा प्रसाद तिवारी रवि कपड़े प्रतिपक्ष नेता ताहिर पटेल के अलावा अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article