मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया डॉक्टर प्रीति शर्मा बागपत को सम्मानित | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया डॉक्टर प्रीति शर्मा बागपत को सम्मानित | New India Times

राजकीय कन्या इण्टर कालेज बागपत की प्रधानाचार्य और विज्ञान विषय की शिक्षक डॉक्टर प्रीति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जनपद में हुआ। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय कन्या इण्टर कालेज बागपत की प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

प्रीति शर्मा विज्ञान विषय की जानी-मानी विद्धान है। उनको यह पुरस्कार विज्ञान विषय के अच्छे अध्यापन, विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ाने, पठन-पाठन का माहौल बनाने, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रीति शर्मा जनपद बागपत की प्रभावशाली शिक्षकों में शुमार है। इन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित किया। स्कूल के सर्वांगीण विकास में हमेशा उनका अमूल्य योगदान रहा।

डॉ प्रीति शर्मा ने जब प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला था, तब विद्यालय के पास अपनी छत तक नहीं थी। अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने यहां पर कमरों का निर्माण कराया। आज कालेज का अपना भवन है। यहां स्मार्ट क्लास, लैब, सोलर पैनल, फर्नीचर सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध है।

कालेज में कौशल विकास के अंतर्गत बेटियों को कंप्यूटर और ब्यूटिशियन जैसे रोजगार के प्रशिक्षण दिए जा रहे है, ताकि बेटियों को आगे चलकर किसी पर निर्भर न रहना पड़े और वह स्वयं आत्मनिर्भर बन सके। नेशनल अवॉर्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने डॉक्टर प्रीति शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और बताया कि डॉक्टर प्रीति शर्मा महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। डॉ प्रीति शर्मा मूल रूप से मेरठ जनपद की रहने वाली हैं। वह शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article