पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश अनुसार धार जिले के तिरला ब्लॉक में कक्षा तीन एवं कक्षा चार के शिक्षकों का निपुण भारत योजना अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी कार्यालय तिरला में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी बीएसी नारायण पाटीदार ने बताया कि बीआरसी मुकेश सक्सेना के निर्देशन में बीएसी मनोज मुकाती, कमलेश पांडेय एवं समस्त जनशिक्षकों के सहयोग से प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी छ संकुल के कुल 178 शिक्षकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। प्रशिक्षण दिनांक 02 सितंबर प्रारंभ होकर से 06 सितंबर तक चलेगा l प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षको को नई शिक्षा नीति के बारे में अवगत कराना तथा कक्षा तीन एवं चार में पढ़ने वाले छात्रों की शिक्षण व्यवस्था को रोचक एवं सुगम बनाना है। इस प्रशिक्षण में शिक्षको को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अध्यापन की बारीकियों को सिखाया जा रहा है।
प्रशिक्षण देने हेतु हिंदी, पर्यावरण, गणित एवं अंग्रेजी विषय के 2-2 विषय विशेषज्ञ के कुल 8 मास्टर ट्रेनर शिक्षकों ने राज्य शिक्षा केंद्र केंद्र भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
प्रशिक्षण में कुछ शिक्षकों द्वारा हाल ही में शासन द्वारा प्रस्तावित तथा भविष्य में शिक्षको के पेंशन हेतु लागू होने वाली यू पी एस पेंशन योजना का काली पट्टी बांधकर विरोध भी दर्ज कराया।

