बज़्मे मोहिब्बाने शेरों अदब का सम्मान समारोह एवं मुशायरा संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बज़्मे मोहिब्बाने शेरों अदब का सम्मान समारोह एवं मुशायरा संपन्न | New India Times

गुलशने अदब उर्दू लाइब्रेरी, मंडी बाज़ार बुरहानपुर में बज़्मे मोहिब्बाने शेरों अदब का सम्मान समारोह एवं मुशायरा संस्था के संरक्षक हाजी वाजिद इकबाल की सरपरस्ती में और मास्टर अलहाज फजलुर रहमान की अध्यक्षता में शनिवार की रात 9 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के कन्वीनर इकबाल कोसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन डॉ. एसएम शकील (प्रिंसिपल सेवा सदन कॉलेज) शिक्षक हाजी सैय्यद शहजाद अली, शायर कय्यूम अफसर, शकील ऐजाज, हारिस अंसारी हारिस के सम्मान में रखा गया था। इस  कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले महानुभव का सम्मान आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रियाज़ फारुक़ा खोकर द्वारा शाल एवं फूलमाला पहना कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर एसएम तारिक, मुशर्रफ़ खान, हमीद उल्लाह डायमंड, हाजी अब्दुल बासित उपस्थित थे। संचालन शायर शऊर आशना ने किया। शायरगण सर्वश्री महबूब परवाज एवं इकबाल कोसेन ने सभी उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अजमल साहब, सहसचिव नईम ताज, उपाध्यक्ष शरीफ बख्श ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं उपस्थित आम जनों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article