राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद पंचायत एवं नगर पालिका के संयुक्त सावधान में कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 221 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवरी क्षेत्र के विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जनपद अध्यक्ष अनीता विनीत पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने सभी दूल्हा दुल्हनों को आशीर्वाद प्रदान किया। एवं अपनी ओर से दीवाल घड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रार्थना महेंद्र खन्ना, उपाध्यक्ष नईम खान, प्रियंका पटेरिया, दिलीप नेमा, संदीप जैन, प्रीतम सिंह राजपूत, अशोक साहू, संतोष सोनी, उमेश पलिया, दामोदर लोधी, रामजी दुबे, मोंटू राजपूत, कार्यक्रम का आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया द्वारा किया गया।

इस दौरान विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कहा 6 माह के अश्वत के दौरान जिन विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी की जा रही है उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि वह गलत का साथ नहीं देते। जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान संकेतक रूप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 49000 का चेक वितरण किया गया, विधायक को देखने के लिए उमड़ी भीड़-6 माह के अस्वस्थ के बाद स्वस्थ होने पर पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में आए विधायक बृज बिहारी पटेरिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता मंडी पहुंचे और मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कहीं भी गड़बड़ी हो उन्हें बताएं अब वह जन समस्याओं के लिए पूरा समय देंगे।
दूषित खाना लोगों ने फेंका-जनपद पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होने आए वर वधू के परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। जिसमें आलू की सब्जी खराब होने के कारण लोगों ने सड़क पर फेंक दी। लोगों का आरोप था कि भीषण गर्मी में बासी आलू की सब्जी भोजन में पैक करके दी है जो खराब हो चुकी थी। वही इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ मनीष चतुर्वेदी से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

