मेघनगर रोटरी क्लब बनाएगा प्रवेश उत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर रोटरी क्लब बनाएगा प्रवेश उत्सव | New India Times

मेघनगर सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाला रोटरी क्लब अपना मेघनगर मनाने जा रहा। प्रवेश उत्सव रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष एवं सचिव का कार्यकाल 1 जुलाई से 30 जून तक रहता है इस सत्र के समाप्त होने के मात्र 15 दिन का कार्य बचा है और उसमें भी अपनी पूरी निष्ठा लगन एवं मेहनत से पूरे जोश के साथ अभी भी कार्य करने का जज़्बा दिखाई दे रहा है।

रोटरी क्लब अपना  मेघनगर की ऊर्जावान अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा, सचिव माया शर्मा, एवं उपाध्यक्ष कुसुम सोलंकी के द्वारा अंत समय में भी सेवा के कार्य करने के लिए उत्साहित है रोटरी क्लब अपना मेघनगर की अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया की 18, 19, एव 20 जून को विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा जिसमें रोटरी क्लब अपना के सभी सदस्य ग्रामीण क्षेत्र की हर स्कूल में जाकर बच्चों का क्लब की ओर से कैडबरी चाकलेट  बिस्कुट का वितरण करेंगे तथा तिलक लगाकर फुलों की माला पहनाकर विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। उक्त जानकारी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष भारत मिस्त्री के द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article