इंटरनेट मीडिया छा जाने के बाद अब बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं गैंग ऑफ देवरी के कलाकार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

इंटरनेट मीडिया छा जाने के बाद अब बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं गैंग ऑफ देवरी के कलाकार | New India Times

गैंग ऑफ देवरी नाम से इंटरनेट मीडिया में देवरी नगर के होनहार और 5 बच्चे कॉमेडी बुंदेली शैली में रील्स बनाकर देश विदेश में फेमस हो रहे हैं और बुंदेलखंड और खासकर सागर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह बच्चे आगे चलकर बड़े और छोटे पर्दे पर फेमस होने का सपने संजोए हुए हैं। इन बच्चों के रील्स कॉमेडी को देखने के लिए इंस्टाग्राम पर 93 हजार फॉलोअर हैं।

देवरी नगर के गांधी वार्ड में रहने वाले कक्षा 8 से 11वीं तक 5 बच्चे ऐसे हैं। जिसमें राज विश्वकर्मा सौरभ विश्वकर्मा निरंजन पटेल और विनय विश्वकर्मा शामिल हैं जो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मिलकर जीवन की विभिन्न पहलुओं पर सम सामयिक विषयों पर कॉमेडी रील्स बनाकर बनाकर इंटरनेट मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। गैंग ऑफ देवरी के नाम से इंस्टाग्राम में इनका अकाउंट है और पिछले 1 साल में 300 वीडियो रील्स पोस्ट कर चुके हैं। जिस पर कई लाखों से कई मिलियन व्यू आते हैं। इन बच्चों के कॉमेडी वीडियो को लोग बार-बार देखते हैं और उनकी क्रिएटिविटी और  नई नई थीम को लोग पसंद करते हैं। सभी नन्है मुन्ने कलाकार बुंदेली भाषा में जोरदार कॉमेडी रील्स बनाकर इन दिनों खासे चर्चाओं में है।

गैंग ऑफ देवरी के मुख्य हीरो है अभी पांडे है।
हाल ही में अभी पांडे ने नवमी कक्षा उत्तीर्ण की है और रील्स कॉमेडी बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। तरह-तरह की विषय खोज कर बुंदेली भाषा में रील्स बनाने का जुनून अभी पांडे और उनकी पांच सदस्यीय गैंग समर्पण भाव से जुटे रहते हैं। अभी पांडे और उनकी टीम फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और इसकी शुरुआत उन्होंने कॉमेडी रेंज बनाकर की है अभी पांडे कहते हैं कि इंस्टाग्राम पर 300 वीडियो रील्स पोस्ट कर चुके हैं और उनके फॉलोअरों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

अभी पांडे ने बताया कि 3 साल पहले बुंदेली कॉमेडी कलाकार आशीष उपाध्याय के वीडियो देखे थे, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने वीडियो रिल्स बनाना शुरू किया। जब 1 साल पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर कॉमेडी रूल्स पोस्ट शुरू किया तो और अच्छा रिस्पांस मिला और देखते ही देखते एक साल में उन्होंने 300 वीडियो पोस्ट कर दिए। आज उनके 93000 फॉलोअर हैं और लाखों मिलियन ब्यू उनकी  रील्स पर आते हैं। वह कहते है कि फिल्मी एक्टर बनना चाहते हैं और फेमस होने के लिए वह बड़े और छोटे पर्दे पर एक न एक दिन जरूर पहुंचेंगे और बुंदेलखंड का नाम रोशन करेंगे।

गैंग ऑफ देवरी टीम के कलाकारों के नाम अभी पांडे, राज विश्वकर्मा, रंजन पटेल, विनय विश्वकर्मा , सौरभ विश्वकर्मा आदि का कहना है कि वर्तमान में सोशल मीडिया सबसे सशक्त प्लेटफार्म है और पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कॉमेडी रील्स बनाकर दुनिया में फेमस होने का सपना संजोए हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article