जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण | New India Times

डीईओ उमेश प्रताप सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कैंट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का गहनता पूर्ण निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों को देखा। उन्होंने सभी तालों पर सील पैक ताले सहित ईवीएम का रख रखाव, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा सीसीटीवी कैमरों का संचालन सभी राजनैतिक पदाधिकारियों के सामने चेक किया। साथ ही जिलाधिकारी ने जीएफ कॉलेज में ईवीएम के कमिशनिंग कार्य के लिए कक्षों का चिन्हांकन किया तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि सभी कक्षों के आस पास बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डे, नगर मजिस्ट्रेट  प्रावेंद्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article