अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के मारवाड़ी टोला स्थित पंचदेव श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ आज निशांत शोभा यात्रा से शुरू हो गया। महावीर पिंडा से यह निशान यात्रा शुरू हुआ।

महिला-पुरुष सभी ने हाथ में निशान लिए नाचते गाते श्याम धुन में श्री श्याम मंदिर पहुंचें। मौके पर मंदिर के पुजारी विकास शर्मा ने बताया कि, आज बुधवार की रात्रि से ज्योत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लोग श्याम भक्त की धुन में झुम रहें हैं। उन्होंने कहा कि कल गुरुवार के शाम 7 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी। भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री श्याम बाल मंडल है।
