नीना गोयल को दिल्ली इकाई अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय सचिव का मिला अतिरिक्त प्रभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नीना गोयल को दिल्ली इकाई अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय सचिव का मिला अतिरिक्त प्रभार | New India Times

पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट (भोपाल) ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक की सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को मनोनित करने की घोषणा की। जिसके तहत संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने संगठन की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष श्रीमति नीना गोयल (दिल्ली) को आगामी आदेश तक राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। उन्हें हरियाणा व पंजाब इकाई की प्रदेश प्रभारी का भी दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है, कि श्रीमति नीना गोयल विभिन्न सामाजिक कार्यों से संलग्न रहते हुए 2022 से प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन से जुड़ी व पहले महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजक पद पर रहीं, फिर उन्हें 2023 में मुंबई में राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने के पश्चात दिल्ली इकाई की अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था, उनके द्वारा सफलता पूर्वक दायित्व निर्वहन के फलस्वरूप संगठन द्वारा अब उनको  राष्ट्रीय सचिव के पद पर आसीन किया गया है। निरंतर संगठन के हित में अपनी भूमिका अदा करते हुए नीना गोयल ने प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अपना समर्थन व सहयोग प्रदान करती रही हैं। संगठन को  विश्वास है कि नीना गोयल भविष्य में भी निरंतर संगठन के उद्देश्यों के प्रचार प्रसार व उन्हें आत्मसात करने में निरंतर गंभीरता दिखाएंगी। उनके राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने की जानकारी संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमति शशि दीप, मुंबई ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article