दमुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, राज्य एवं केंद्र की योजना का किया गया प्रचार प्रसार | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, राज्य एवं केंद्र की योजना का किया गया प्रचार प्रसार | New India Times

नगर पालिका दमुआ द्वारा प्रचार रथ का वार्ड नंबर 17 कन्यशाला के पास पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। यह प्रचारक वार्ड नंबर 17 मोमिनपुरा इंदिरा चौक नगर पालिका होते हुए पुराने बस स्टैंड में ढोल नगाड़े, आतिशबाज़ी के साथ नए बस स्टैंड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा किया गया स्वागत। आईईसी वेन के माध्यम से केंद्र व राज्य की योजना का प्रचार प्रसार किया गया, सरस्वती वंदना एवं कन्या पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दमुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, राज्य एवं केंद्र की योजना का किया गया प्रचार प्रसार | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में नगर पालिका के पदाधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी ने उद्बोधन के माध्यम से केंद्र व राज्य शासन की योजना का बखान किया, स्कूल छात्राओं द्वारा गीत संगीत व सांस्कृतिक का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण किया गया। नवीन बस स्टैंड वार्ड क्रमांक 13 में सभी वार्डों के पार्षद सभापति नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सीएमओ, टी आई, भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दमुआ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, राज्य एवं केंद्र की योजना का किया गया प्रचार प्रसार | New India Times

सभी कर्मचारीयों ने योजनाओं के स्टाल पर मोर्चा संभाला, महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्कूल के प्राचार्य, छात्राएं से पण्डाल भरा रहा नगर पालिका क्षेत्र की जनता की कुर्सियां कम उपस्थिति के कारण खाली रही। एसडीएम और तहसीलदार की कुर्सी भी खाली रही। विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से प्रारंभ हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article