शहर के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर मची अफरा-तफरी | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

शहर के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर मची अफरा-तफरी | New India Times

जिले में चल रही हड़ताल का असर मंगलवार को पेट्रोल टंकियों पर भी देखने को मिला। पेट्रोल की कमी बाइक में न हो, इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पहले पेट्रोल लेने को लेकर लोगों में बहस भी हुई। सभी को लिमिट में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए नया नियम बनाया गया है। इसका सभी विरोध कर रहे हैं। विरोध लंबा चलने की संभावना दिख रही है। ऐसे में मालवाहक वाहन भी नहीं चल रहे हैं। रोजमर्रा का काम न प्रभावित हो, इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी बाइक लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं। लेकिन इन लोगों को मन मुताबिक पेट्रोल नहीं मिल रहा है।

कर्मचारियों की ओर से लिमिट में पेट्रोल दिया जा रहा है।
मंगलवार को शहर के पानी टंकी, तिकोनी बाग, डिगिहा समेत अन्य स्थानों पर पेट्रोल लेने के लिए काफी भीड़ दिखी। लोग अपने बाइक में पहले पेट्रोल भवरावने को लेकर आतुर दिखे। लोगों के बीच पहले पेट्रोल लेने को लेकर हाय तौबा मचने के साथ तू तू मैं भी हुई। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डीजल और पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है। सभी को पेट्रोल पंप पर आसानी से तेल मिल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article