संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नगर अमानगंज कल्पना होटल के पास आज भव्य संगीतमय सुंदरकांड एवं एक लकी ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रामचरितमानस का संगीतमय सुंदरकांड कवचम किया गया तत्पश्चात लकी ड्रा का कार्यक्रम चला जिसमें नगर अमानगंज सहित जिले के लकी ड्रा में 151 ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिया गया। आपको बता दें कि श्री कृष्णा लाइफस्टाइल परिवार की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री कृष्णा लाइफस्टाइल के संचालक मयूर असाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में हमने स्कीम निकाली थी कि श्री कृष्ण लाइफ स्टाइल एवँ सर्वमंगला फैशन कपड़े की दुकान जो अमानगंज मे संचालित है साथ ही श्री कृष्णा लाइफस्टाइल ब्रांच पन्ना में अगस्त माह से लेकर अब तक खरीदी की गई है उनमें से खास 151 ग्राहकों को कूपन दिए गए थे जिनको आज खोला गया है जिनमें सभी 151 लोगों को आकर्षक उपहार दिया गया जिसमें साइकिल वाशिंग मशीन सहित अनेक प्रकार के इनाम सामिल रहे।
