विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम टिकवामऊ व नेनैरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यतिथि जंग बहादुर सिंह व मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह रहे वही माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया व टिकवामऊ में मुख्यतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया जिसके बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया गया। प्रदेश व देश में भाजपा सरकार बनने के बाद से गरीबों के लिए आयुष्मान भारत, पीएम गरीब अन्न योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल योजनाएं चलायी जा रही है। जिसके तहत ग्रामीणों को निशुल्क स्वच्छता सेवाएं, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, उज्ज्वला गैस कनेक्शन की सुविधा, आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य सुविधाए, स्वच्छ जल, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, विधानसभा प्रभारी अभिलाष कौसल, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा, उपाध्यक्ष राजन सिंह, मुख्यविकास अधिकारी पूजा यादव, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, बीईओ मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश, खंड विकास अधिकारी अंजू वर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ भैया जी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मंडल सोशल मीडिया सयोंजक सलमान चिश्ती, सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article