ग्राम पंचायत चोखवाडा एवं ग्राम पंचायत तोरनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत चोखवाडा एवं ग्राम पंचायत तोरनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन | New India Times

जनपद पंचायत मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चोखवाडा एवं ग्राम पंचायत तोरनिया में 17 दिसम्बर आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड स्तर के समस्त विभाग प्रमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर, आशा कार्यकर्ता, संकुल प्राचार्य एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर उपस्थित रहे। यात्रा का शुभारम्भ जनपद पंचायत सीईओ मेघनगर अंतरसिंह डावर, तहसीलदार विजेंद्र कटारे, अंतरसिंह मडलोई आदि जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा किया गया।

ग्राम पंचायत चोखवाडा एवं ग्राम पंचायत तोरनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन | New India Times

इसके उपरांत समस्त विभाग प्रमुख ने अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया, साथ ही ग्राम पंचायत में योजनाओं को कैसे विकसित किया जाए जिससे यह ग्राम पंचायत प्रदेश में सशक्त ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित हो इसके ऊपर चर्चा की गई। इसके उपरांत यात्रा का समापन किया गया। स्थानीय ग्रामीण जन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री की योजनाओं से उन्हें जीवन यापन में काफी सहयोग मिला है।

यात्रा के दौरान जिन ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिला है उनसे आवेदन प्राप्त किए गए। यात्रा में महेश सोलंकी बीआरसी, बीपीएम, बीसी प्रधानमंत्री आवास बीसी स्वच्छ भारत मिशन, डॉ. सुरेश गौड़ पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article