मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अभाविप के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में बुरहानपुर के छात्र नेताओं को प्रांत में जगह मिली है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप का दस हज़ार कार्यकर्ताओं का अमृत महोत्सव वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बुरहानपुर ज़िले के छात्र नेता अमन लधवे को प्रांत एसएफएस संयोजक एवं प्रांत कार्यसमिति सदस्य और नेपानगर से पृथ्वीराज महाजन, बुरहानपुर से सुजीत चौहान और काजल भावसार, धूलकोट से यश परिहार को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व की घोषणा की गई।
इस अधिवेशन में गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घघाटन समारोह में आकर कहा कि अभाविप ने राष्ट्र सेवा व आत्म गौरव के 75 वर्ष पूरे करते हुये कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को अपने संघर्ष से सीचा है। युवाओं में राष्ट्रप्रथम की विचारधारा के बीच बोए हैं। कश्मीर हो या गुवाहाटी अपना देश अपनी माटी का नारा लगा कर हम अभाविप के कार्यकर्ता बड़े हुये हैं।
