मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के शायर खुर्शीद फारुकी के नआतिया मजमुआ ए कलाम ” चश्मा ए नूर ” का इजरा (विमोचन) आज शुक्रवार 15 दिसंबर 2023 रात्रि 9:00 बजे ब मुक़ाम गाज़ी सालार हाल, मोमिनपुरा बुरहानपुर में संपन्न होगा। इस मौक़े पर एक नआतिया मुशायरा भी पीरे तरीक़त अब्दुल मुहीन क़ादरी ला उबावली सज्जाद पाशा(हैदराबाद/आगमन संभावित), मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत एवं पूर्व पार्षद अहमद हुसैन अंसारी की सरपरस्ती में और सैयद मुस्तफा अली सागर की सदारत में आयोजित किया गया है। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि इसका शुभारंभ मोहम्मद आसिफ मेंबर, विमोचन मोहम्मद सईद चुन्नू सेठ और मुल्ला शेख अब्दुल कय्यूम इस्माइल सुरूरी, शमा अफ़रोज़ी (दीप प्रज्ज्वलित) वाजिद इक़बाल के द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि के रूप में पार्षद प्रतिनिधि ज़हीर अब्बास मोमिन, मास्टर गुलाम हुसैन, मास्टर अलहाज फजलुर रेहमान, इफ्तिखार एहमद मुक़ादम, अल्ताफ़ खान, डॉक्टर फहीम अंसारी, रईस अंसारी चुन्नू और मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद रफीक खोकर, मोहम्मद आरिफ़ सहारा,, अल्ताफ़ अंसारी वायरमैन, आरिफ़ संजरी, मोहम्मद सादिक अंसारी आरिफ अंसारी अलमारी,, एडवोकेट मोहम्मद इसाक, सैय्यद शेर अफ़गन रावेर, मोहम्मद हारुन और शेख वसीम को आमंत्रित किया गया है।
मुशायरा कमेटी के मोहम्मद शहाबुद्दीन अनीस पहलवान और इकराम अंसारी ने बताया कि बैरुनी शोअरा (अतिथि शायर) में तिलक राज पारस जबलपुर,, ज़हीर कानपुरी,, उमर आज़मी मारूल,, फिरोज़ अख्तर कोलकाता,, दानिश जैगमी,, नफीस नांदुरवी, रिज़वान हकीमी जबलपुर,, और मकामी शोअरा में उस्ताद लतीफ़ शाहिद, नईम खादिमी, मजाज़ आशना, वाहिद अंसारी, वली शमीमी, रेहमान साकिब, एडवोकेट खलील अंसारी, शब्बीर साजिद, शकील अनवर, डॉक्टर आरिफ़ अंसारी, सादिक़ कौसर, रेहमान जामी, तालिब हाशमी, सलीम शहज़ाद, अली आगाज़ अपने कलाम से नवाज़ेंगे।
कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन जावेद राना और अहमद जमील क़ासमी करेंगे जबकि विधिवत संचालन आरिफ़ हसन सिद्दीकी कोलकाता करेंगे। नआतिया मजमुआ चश्मा ए नूर और शायर खुर्शीद फारूकी की शख्सियत पर तनवीर रज़ा बरकाती इज़हारे खयाल करेंगे। आयोजकों की ओर से तालिब हुसैन साबरी जमील अंसारी, मोहम्मद शहाबुद्दीन अनीस पहलवान, और इकराम अंसारी ने बा ज़ौक सामईन (रसिक श्रोता) से इस आयोजन में शिरकत करने और इसे सफल बनाने की अपील की है।
